Home चर्चा में बीजापुर के नए एसपी उमेश प्रसाद गुप्ता ने संभाला कार्यभार, कानून-व्यवस्था और...

बीजापुर के नए एसपी उमेश प्रसाद गुप्ता ने संभाला कार्यभार, कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

1
0

पुकार बाफना –

पुलिस अधीक्षक श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ परिचयात्मक बैठक आयोजित कर जिले की कानून-व्यवस्था, सामुदायिक पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं जनसुरक्षा से संबंधित विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने जिले की वर्तमान सुरक्षा परिस्थितियों एवं संचालित कार्यक्रम /अभियानों की जानकारी प्राप्त करते हुए सभी अधिकारियों को समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक श्री गुप्ता ने कहा कि आम जन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण एवं अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी नियंत्रण तथा जिले में संचालित चलित थाना एवं जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से आमजन एवं पुलिस के मध्य विश्वास एवं सहभागिता को मजबूत करना प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ईमानदारी, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

बीजापुर पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगी तथा शासन की जनहितकारी योजनाओं एवं सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से आम नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर जिले में शांति, सुरक्षा एवं विकास के वातावरण को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

आयोजित बैठक में अति0 पुलिस अधीक्षक ऑप्स श्री रविन्द्र कुमार मीणा, अति0 पुलिस अधीक्षक ऑप्स श्री अमन कुमार झा, अति0 पुलिस अधीक्षक बासागुड़ा श्री संजय ध्रुव, अति0 पुलिस अधीक्षक बीजापुर श्री चन्द्रकांत गवर्ना, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भोपालपटनम श्री घनश्याम कामड़े, उप पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बघेल, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी श्री विनीत साहू, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुटरू श्री बृजकिशोर यादव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भैरमगढ़ श्री नवीन एक्का, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस फरसेगढ़ श्री अमन लखीसरानी,उप पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ चौहान, उप पुलिस अधीक्षक श्री रोशन आहूजा, उप पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रहास, रक्षित निरीक्षक श्री बुधेश्वर सिंह, समस्त थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी, सायबर सेल प्रभारी एवं डीआरजी टीम के कमांडर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here