अधिवक्ता परिषद भारतीय संस्कृति एवं परंपरा को कायम रखने प्रतिबद्ध… अधिवक्ता चितरंजय पटेल, जिलाध्यक्ष
अधिवक्ता परिषद भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को कायम करने प्रतिबद्ध है, यह बात कहते हुए अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर अधिवक्ता परिषद जिला सक्ती के द्वारा आयोजित 50 वर्ष की वकालत पूर्ण कर चुके सम्माननीय वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सम्मान के साथ वर्तमान भारतीय विधिज्ञ परिषद के परीक्षा में सफल नवोदित अधिवक्ताओं के अभिनंदन समारोह के अवसर कहा कि गुरु शिष्य परंपरा हमारे भारतीय संस्कृति का अमिट रिवाज है।

इन पलों में वरिष्ठ अधिवक्ता वाल्मीकि सिंह बनाफर ने कहा कि आज हम वरिष्ठजनों के लिए स्मरणीय पल है तो वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता गिरधारी लाल गुप्ता ने अधिवक्ता व्यवसाय में अनुशासन की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि आज गुरु शिष्य के बीच मर्यादित आचरण जरूरी है। इन पलों में सेवा निवृत्त अभियोजन अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामसुंदर अग्रवाल ने आयोजन के लिए अधिवक्ता चितरंजय पटेल के प्रति साधुवाद प्रगट करते हुए कहा कि सीनियर्स एवं जूनियर्स के बीच ऐसे आयोजन से वकालत व्यवसाय निश्चित रूप से गरिमामय होगी।

गुरु पूर्णिमा पर अधिवक्ता परिषद के मंत्री भूपेंद्र सिंह, सक्ती अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, बाराद्वार अध्यक्ष मालिकराम, डभरा अध्यक्ष नुरेंद्र पटेल, संतोष यादव, वीरेंद्र उपाध्याय, अधिवक्ता संघ सक्ती के पूर्व सचिव सुरीत चंद्रा, शासकीय अधिवक्ता मनोज सिसोदिया आदि ने जिलाध्यक्ष चितरंजय पटेल के साथ गुरु तुल्य वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामसुंदर अग्रवाल, गिरधारी लाल गुप्ता, वाल्मीकि सिंह बनाफर का भगवा वस्त्र एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया तो वहीं जिला अधिवक्ता परिषद की ओर से नव प्रवेशी अधिवक्ता ऋतिक देवांगन, हर्ष के साथ जूनियर असिस्टेंट मिताली भारद्वाज का डायरी एवं कलम भेंटकर अभिनंदन किया गया।

आज गुरु पूर्णिमा के शुभारंभ में अभ्यागतों के द्वारा फलदार वृक्ष कदंब पौधे का रोपण किया गया तथा मिताली भारद्वाज ने सभी अतिथियों को चंदन तिलक से स्वागत किया तो वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री विजय चंद्रा ने किया।
आज जब धर्म एवं अध्यात्म के क्षेत्र में गुरुओं के द्वारा स्वयं के द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव आयोजन कर शिष्यों को आमंत्रित किया जा रहा है इन परिस्थितियों में जिला अधिवक्ता परिषद द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ नव प्रवेशी अधिवक्ताओं के अभिनंदन कार्यक्रम को लोगों ने सराहनीय कदम बताया।







