Home चर्चा में सारंगढ़ प्रांजल दिव्यांग विशेष विद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गुरु...

सारंगढ़ प्रांजल दिव्यांग विशेष विद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा पर्व …

8
0

सारंगढ़ संवाददाता – लक्ष्मी नारायण लहरे

सारंगढ़ नगर संस्कारधानी स्थित प्रांजल दिव्यांग विशेष विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता हिरा देवी निराला ने की। इस अवसर पर संस्था के दिव्यांग बच्चों ने अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और उनका आशीर्वाद लिया।
गुरु पूर्णिमा के महत्व पर अपने विचार रखते हुए हिरा देवी निराला ने कहा,
“गुरु हमारे जीवन के सच्चे मार्गदर्शक हैं। एक गुरु ही अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। हमारे दिव्यांग बच्चे भी मेहनत और लगन से सीखकर समाज में अपना नाम रोशन कर रहे हैं, यह सब हमारे गुरुओं की देन है। हमें गर्व है कि इस संस्था के गुरु इन बच्चों को न सिर्फ शिक्षा दे रहे हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भी बना रहे हैं।”
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गीत, कविता और के माध्यम से गुरु के प्रति सम्मान प्रकट किया। अंत में सभी गुरुओं का तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति में पूरा माहौल भक्तिमय रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here