Home चर्चा में बतौली पुलिस की बड़ी करवाई स्कूल जाते समय नाबालिंको द्वारा चलाते 7...

बतौली पुलिस की बड़ी करवाई स्कूल जाते समय नाबालिंको द्वारा चलाते 7 बाईक जप्त कर ले गए थाने यातयात नियम के उलंघन में हर रोज होगी सख्त करवाई

6
0
संवाददाता उमेश कुमार प्रजापति
सरगुजा जिले के बतौली क्षेत्र में सरपट तेज रफ्तार से दौड़ रही वाहनों की धड़पकड़ करने सुबह शांतिपारा में पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया जहां स्कूलों में पढ़ने वाले  नाबालिक बच्चों से 7 बाईक को जप्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत करवाई की गई है जिससे नाबालिक बाईक चालकों में हड़कंप मचा हुआ है ।
आपको बता दे बतौली पुलिस द्वारा यातायात नियमों के मद्देनजर  तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने वाले पर करवाई,नाबालिग छात्र छात्राओं को वाहन चलाने पर रोक पर अभियान चलाया गया जहां 7 नाबालिको को वाहन चलाते पकड़ने पर उनका बाइक को पिकअप के माध्यम से थाने ले जाया गया है । थाना प्रभारी विवेक सेंगर ने बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत आम जनों से अपील किया है कि स्कूली बच्चों को वाहनों से स्कूल ना भेजें नाबालिको के वाहन चलाने से दुर्घटना की संभावना बनी  रहती है जिससे यातायात नियमों का उलंघन भी हो रहा है अगर कोई भी छात्र छात्राओं द्वारा वाहन चलाते पाए जाने पर बड़ी करवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्रवासियों को नशे में वाहन चलाने में रोक, तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने में रोक के लिए अपील की है लापरवाही बरतने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक करवाई करने की सख्त हिदायत दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here