Home चर्चा में माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से 02...

माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से 02 अलग-अलग घटनाओं में 02 ग्रामीण घायल

6
0
बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
थाना उसूर क्षेत्रांतर्गत माओवादियों द्वारा पूर्व में लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से दो अलग-अलग घटनाओं में दो ग्रामीण घायल हो गए हैं।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला सुकमा के थाना चिंतागुफा क्षेत्रांतर्गत ग्राम करीगुण्डम के 7-8 युवक एवं बालक नीलम सराई जलप्रपात घूमने आए हुए थे। नीलम सराई जलप्रपात से लगभग 1.5 कि.मी. पहले माओवादियों द्वारा पूर्व से लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से ग्राम करीगुण्डम निवासी सोढ़ी देवा (13 वर्ष), पिता- हुंगा सोढ़ी के दाहिने पैर की एड़ी में चोट आई है।
 घायल बालक को तत्काल उसूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार उपरांत बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है । घायल की स्थिति अभी स्थिर हैं।
एक अन्य घटना में ग्राम नम्बी के दो ग्रामीण मवेशी चराने नम्बी जलधारा की ओर गए थे। इस दौरान माओवादियों द्वारा जंगल में पूर्व से लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से विनोद कट्टम (15 वर्ष), पिता- चन्द्रु कट्टम के दाहिने पैर की एड़ी में चोट आई है।
घटना स्थल तक जाने वाले मार्ग में पड़ने वाले नाले में लगातार भारी वर्षा के कारण जलभराव हो गया है, जिससे आवागमन प्रभावित है। सुरक्षा बलों द्वारा आवश्यक सावधानियों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल को सुरक्षित निकालने की कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here