Home खेल अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, टेस्ट करियर के सुनहरे...

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, टेस्ट करियर के सुनहरे दौर के बाद लिया संन्यास

23
0

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार और टेस्ट के ​स्पेशलिस्ट कहे जाने वाले अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने पिछले कुछ साल से भारत के लिए कोई भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला था। एक तरह से वे टीम से बाहर थे, लेकिन अब अचानक उन्होंने ​संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इसकी घोषणा सोशल मीडिया के माध्यम से की है। टीम इंडिया जल्द ही श्रीलंका के साथ टेस्ट सीरीज खेलेगी, उसके लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसमें भी रहाणे को जगह नहीं मिली है। माना जा रहा है कि उसी के बाद रहाणे ने वापसी की उम्मीद छोड़ दी और संन्यास ले लिया।

टीम इंडिया के लिए टेस्ट में कमाल का खेल दिखाने वाले अजिंक्य रहाणे अब इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर नहीं आएंगे। रहाणे ने भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशल तीनों फॉर्मेट खेले, लेकिन उनका अपना पसंदीदा फॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट ही रहा, जहां उन्होंने कुछ मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की भी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मुकाबला साल 2023 में खेला था, उसके बाद से वे टीम के बाहर चल रहे थे। इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने इससे संन्यास लेने का आधिकारिक ऐलान कर दिया।

रहाणे वैसे तो टेस्ट के स्पेशलिस्ट माने जाते हैं, लेकिन उन्होंने सबसे पहले भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। इस फॉर्मेट में उनका डेब्यू अगस्त 2011 में हुआ था। हालांकि वे ज्यादा दिन इस फॉर्मेट में नहीं खेल पाए। साल 2016 में उनका आखिरी मैच था। इस साल यानी 2016 के सितंबर में उन्होंने भारत के लिए पहला वनडे खेला। साल 2018 के बाद वे इससे भी बाहर हो गए और उसके बाद वापसी नहीं कर पाए। रहाणे ने साल 2013 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

अजिंक्य रहाणे का सबसे ज्यादा करियर टेस्ट में ही चला। साल 2013 में डेब्यू के बाद उन्होंने साल 2024 तक टेस्ट खेला। इस दौरान उन्होंने 85 मैच खेलकर 5077 रन बनाए। इसमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल रहे। वनडे में उन्होंने 90 मैच खेलकर 2962 रन बनाए। इसमें उनके नाम तीन शतक और 24 अर्धशतक हैं। टी20 इंटरनेशनल मैच वे केवल 20 ही खेल पाए और 375 रन बनाने में कामयाब रहे। इसमें उनके नाम एक अर्धशतक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here