-एसडीएम श्री जागेश्वर कौशल ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थिति
पुकार बाफना/बीजापुर, 30 जुलाई 2026। नगर पालिका परिषद बीजापुर में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मनोनीत एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में नवनियुक्त एल्डरमैनों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर नगर के विकास, सुशासन एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में एसडीएम एवं पीठासीन अधिकारी श्री जागेश्वर कौशल ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री भुवन सिंह चौहान, वरिष्ठ नागरिक श्री घासीराम नाग, श्री संजय लुकड़ सहित नगर पालिका परिषद के सभी पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री बंशीलाल नुरुटी अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने उन्हें सफल, जनहितैषी एवं विकासोन्मुख कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव एवं सहयोग से नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सामूहिक सहयोग से ही बीजापुर को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित और विकसित नगर बनाया जा सकता है। सभी ने मिलकर जनसेवा, सुशासन और नगर के सर्वांगीण विकास के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।







