आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग –पूर्व मा.शा सण्डी के वरिष्ठ शिक्षक अरुण कुमार धीवर ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में आओ खुशियां बाटे के तहत 30 जुलाई को प्राथमिक तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय संडी में न्यौता भोज का आयोजन कर बच्चों के साथ अपनी खुशी साझा किया इस मौके पर बच्चों को खीर पुड़ी आलू चना की सब्जी भजिया परोसा गया स्वादिष्ट मनचाहा व्यंजन पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे अपने प्रिय व मिलनसार शिक्षक को उनके जन्मदिन पर शाला के सभी बच्चों व शाला परिवार ने बधाई व शुभकामनाएं दी है न्यौता भोज के अवसर पर संस्था प्रमुख पं छत्रधर दीवान, समन्वयक युवराम साहू,तुमेंद्र कोटरे ,धनंजय साहू, प्राथमिक शाला प्रधानपाठक गणेशराम साहू, आर एस कुंजे, त्रिवेणी ध्रुव, शाला के सेवक डोमेश्वर धीवर, व रसोइया बहनें उपस्थित थीं







