Home चर्चा में नाबालिग से अनाचार के मामले में, थाना बिर्रा पुलिस ने आरोपी को...

नाबालिग से अनाचार के मामले में, थाना बिर्रा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

9
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
 बिर्रा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी के विरुद्ध बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
 घटना का विवरण दिनांक 28/09/ 2026 को पीड़ित थाना बिर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीड़िता 27/09/2026 को घर से बिना बताए कही चली गई है एवं नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर भगा ले गया है। कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना के दौरान बालिका को सकुशल बरामद किया गया। विवेचना दौरान पूछताछ में पता चला कि आरोपी आरोपी आदित्य कुमार मांझी द्वारा नाबालिक बालिका को दीगर राज्य तेलंगाना जाकर मलकापुर थाना छोटूपल जिला नालगोण्डा (तेलंगाना) ले जाना जिसके कब्जे से बरामद किया गया पीड़िता से पूछताछ एवं कथन में जबरन अनाचार करने की बात सामने आई, जिस पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
 उक्त कार्यवाही मे थाना बिर्रा एवं पुलिस सहायता केंद्र करही स्टाप का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here