Home चर्चा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर वाड्रफनगर में दीप...

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर वाड्रफनगर में दीप प्रज्वलन एवं कलश यात्रा का भव्य स्वागत

16
0

बलरामपुर/वाड्रफनगर | संवाददाता : युसूफ खान

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे समरसता अभियान के तहत जिला बलरामपुर के वाड्रफनगर मंडल में 29 एवं 30 जुलाई 2026 को विविध धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) की संध्या पर मां महामाया मंदिर एवं शिव मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर संत गुरु रविदास जी के आदर्शों का स्मरण किया तथा सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया।

वहीं 30 जुलाई 2026 को वाराणसी से छत्तीसगढ़ लाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की पावन कलश यात्रा का वाड्रफनगर में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खूंटे एवं चंद्रप्रकाश सूर्या के नेतृत्व में पहुंची कलश यात्रा का नगरवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजे-गाजे, जयघोष और नारेबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक सोनवानी, भाजपा जिला महामंत्री भानु प्रकाश दीक्षित, जिला मंत्री अजय गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष वाड्रफनगर धीरेंद्र द्विवेदी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष मोरेलाल दोहरे, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंजू कुशवाहा, नगर पंचायत अध्यक्ष मान सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में रविदास समाज के संभागीय अध्यक्ष शिवप्रसाद रवि, जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश रवि, जिला युवा अध्यक्ष मोरेलाल दोहरे, ब्लॉक वाड्रफनगर अध्यक्ष शिवव्रत टुन्डले, सर्व समाज अध्यक्ष बाबूलाल सुमन, दिलीप जी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन, विचारों एवं उनके समरसता, समानता और मानवता के संदेश को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता का वातावरण देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here