आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग/ शासकीय नवीन प्राथमिक शाला चपरीद में सेवा संकल्प के तहत डाइंग( पेंटिंग) प्रतियोगिता का प्रदर्शन रखा गया था |जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह से भाग लिए, इस अवसर पर शाला के रसोईया केकती यादव ने नेवता भोज का आयोजन किया जिसमें खीर, पुलाव, समोसा, सब्जी के अलावा अन्य भोज्य पदार्थ परोसा गया | बच्चे इसे खाकर बहुत आनंदित हुए और सभी बच्चों के मन प्रफुल्लित हो गया | इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक मृणाल मूर्ति मंगल पाण्डेय , धामनी साहू, रसोईया शकुन साहू, केकती यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज साहू, सहायिका दुर्गेशवरी साहू, जनप्रतिनिधिगण,पालकगण,एवं शाला परिवार के समस्त स्टाफ शामिल रहे |








