आरंग संवाददाता – सोमन साहू
रायपुर जिला से शिक्षक गणेशराम एवं नेमेश्वर साहू प्रशिक्षण हेतु मध्यप्रदेश रवाना आरंग — पूर्व माध्यमिक विद्यालय चपरीद के ऊर्जावान शिक्षक नेमेश्वर साहू तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय तुलसी के शिक्षक गणेशराम साहू राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छ. ग द्वारा जारी आदेशानुसार प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में विद्यालय की भूमिका विषय पर प्रशिक्षण हेतु 2 अगस्त को ट्रेन से सी. सी. आर. टी दमोह म. प्र के लिए रवाना हो गए दस दिवसीय इस आवासीय प्रशिक्षण हेतु छत्तीसगढ़ से दस शिक्षकों का चयन किया गया है जिसमें जिला स्तर से सुदूर ग्रामीण अंचल से नेमेश्वर साहू व गणेश प्रसाद साहू का इस कार्यशाला में शामिल होना विकासखंड आरंग एवं जिला रायपुर के लिए निश्चित ही गौरव का विषय है इस कार्यशाला का आयोजन 3 अगस्त से 12अगस्त तक किया जा रहा है इस उपलब्धि पर बी आर सी सी आरंग सुरेन्द्र सिंह चंद्रसेन, शिक्षक कल्याण संघ प्रवक्ता पं छत्रधर दीवान, अध्यक्ष हरीश दीवान, प्रफुल्ल कुमार माँझी, ईश्वर कुमार साहू, राजकुमार दीपक, गणपत प्रसाद साहू, युवराम साहू, हेमंत चंद्राकर, छोटूराम साहू ,व्याख्याता निर्मला पाण्डेय आदि ने उक्त शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है







