Home चर्चा में हाईस्कूल रसनी में बालिका शौचालय निर्माण का भूमिपूजन, छात्राओं को मिलेगी बेहतर...

हाईस्कूल रसनी में बालिका शौचालय निर्माण का भूमिपूजन, छात्राओं को मिलेगी बेहतर सुविधा

13
0

सोमन साहू/आरंग। ग्राम पंचायत रसनी स्थित शासकीय हाईस्कूल में VB-RAMM G योजना के अंतर्गत बालिका शौचालय निर्माण कार्य का शुभारंभ विधिवत भूमिपूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर सरपंच एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय परिवार ने कहा कि शासन द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा, स्वच्छता और सम्मानजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए शासन द्वारा हाईस्कूलों में साइकिल वितरण जैसी योजनाओं का भी लगातार संचालन किया जा रहा है, जिससे छात्राओं की शिक्षा तक पहुंच और अधिक सुलभ हो रही है।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत रसनी के सरपंच नंदकुमार चंद्रा, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सूरज शर्मा, प्राचार्य प्रशांत मिश्रा, सचिव योगेंद्र अग्रवाल, दुष्यंत चंदा, विद्यालय की शिक्षिकाएं, समिति के सदस्य, ग्रामवासी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत रसनी में VB-RAMM G योजना के अंतर्गत हाईस्कूल रसनी में बालिका शौचालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न होने पर ग्रामीणों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे छात्राओं के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here