स्थानीय वार्ड एवं मोहल्ले के गणमान्य नागरिकों की पहल और आपसी सहयोग से माँ शांति काली मंदिर का जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य पूर्ण हो गया है।
मंदिर परिसर में दीवारों पर, फर्श के चारों तरफ सुंदर टाइल्स-पत्थर लगाए गए हैं, साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए लोहे के मजबूत बैरीगेट्स भी लगाए गए हैं।
अब मंदिर परिसर पहले से अधिक स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और भव्य दिखाई दे रहा है। माँ के दरबार में आने वाले सभी भक्तों को अब और भी सुखद अनुभूति होगी।
इस पुनीत कार्य में अपना अमूल्य समय, श्रम एवं सहयोग देने वाले सभी विशेष सहयोगियों का हृदय से आभार –
पंडित श्री अश्वनी दुबे, मनोज पाटले, सुनील अग्रवाल (संटी), श्रीमती अर्चना संतोष सोनी, प्रदीप निषाद, मन्नु पाटले, अभिषेक यादव, अजीत ठाकुर, विमल सोनी, मनोज वर्मा, मनीष ठाकुर (मोनू), दिनेश गंधर्व, अशोक निषाद, अमर सिंह ठाकुर
यह कार्य सभी के सामूहिक प्रयास, एकता और माँ के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है।
माँ शांति काली सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें, सभी के घर में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली आए।







