Home कोंडागांव कोपरा पंचायत में श्रमदान की मिसाल: जनपद सदस्य अंजली शोरी के साथ...

कोपरा पंचायत में श्रमदान की मिसाल: जनपद सदस्य अंजली शोरी के साथ ग्रामीणों ने की सफाई, लिया ‘स्वच्छ गांव–सुंदर गांव’ का संकल्प

9
0

बड़ेराजपुर/कोपरा 

कोपरा पंचायत के भंडारपारा में मंगलवार को स्वच्छता और जनभागीदारी की प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। बड़ेराजपुर जनपद पंचायत की सदस्य श्रीमती अंजली शोरी ने ग्रामीणों के साथ श्रमदान करते हुए सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

इस दौरान भंडारपारा के युवाओं महादेव कुंजाम और दिनेश कुंजाम सहित कई युवकों-युवतियों एवं ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ नालियों की सफाई की। साथ ही सड़क पर बने गड्ढों को समतल कर आवागमन को सुगम बनाने का कार्य भी किया। कोपरा पंचायत के कोटवार प्रकाश कोर्राम ने भी इस श्रमदान अभियान में सक्रिय सहयोग दिया।

ग्रामीणों ने कहा कि केवल व्यक्तिगत स्वच्छता ही नहीं, बल्कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि घर का कचरा सार्वजनिक स्थानों पर फेंकने से प्रदूषण और बीमारियां फैलती हैं। इसलिए सभी को कचरे का उचित निपटान करना चाहिए और गांव की साफ-सफाई में नियमित रूप से योगदान देना चाहिए।

अभियान के अंत में सभी ग्रामीणों ने “स्वच्छ गांव–सुंदर गांव” बनाने का सामूहिक संकल्प लिया और भविष्य में भी ऐसे जनसहभागिता आधारित स्वच्छता अभियान लगातार चलाने का भरोसा जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here