Home चर्चा में भाजपा मंडल रोहांसी की मासिक बैठक संपन्न, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की बनी...

भाजपा मंडल रोहांसी की मासिक बैठक संपन्न, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की बनी रणनीति

10
0

डुगेश्वर संजू साहू/भवानीपुर (पलारी)। भारतीय जनता पार्टी मंडल रोहांसी की नियमित मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष विजय कोसले की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भारत माता के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष विजय कोसले ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी मोर्चों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी सहयोग से ही संभव है।

बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती निर्मला रजक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की आगामी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। बैठक का संचालन मंडल कार्यालय प्रभारी श्यामू साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन ऐल्डरमेन श्रीमती खिलेश्वरी साहू ने किया।

बैठक में वरिष्ठ नेता डोमार सिंह, परस राम साहू, कृतराम वर्मा, मुन्ना यदु, मंडल मीडिया प्रभारी प्रमोद वर्मा, आईटी सेल प्रतिनिधि नंद जायसवाल, पार्षद अजय ध्रुव, ऐल्डरमेन जगत सेन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष जयभारत कनौजे, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष ईश्वर बघेल, भाजयुमो महामंत्री बिहसकलिहारी, किसान मोर्चा महामंत्री सालिक साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री हरिकीर्तन यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री उमाशंकर बंजारे, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रामु सिंह चक्रधारी, नरेश कश्यप, पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष भेखुराम यादव, भाजयुमो उपाध्यक्ष हेमकिशन साहू, अवधेश साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा मंत्री प्यारेलाल कोसले, भाजयुमो मंत्री मनोज साहू, महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी निशा साहू, लिखन रात्रे, दीपक देवागन, घनश्याम साहू, सुरेश घृतलहरे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here