Home कोरबा सावन महोत्सव में झूमीं ब्राह्मण समाज की महिलाएं, कोरबा इकाई के आयोजन...

सावन महोत्सव में झूमीं ब्राह्मण समाज की महिलाएं, कोरबा इकाई के आयोजन की प्रदेश पदाधिकारियों ने की सराहना

103
0

टॉप एंड टाउन होटल में भव्य आयोजन, महापौर संजू देवी राजपूत रहीं मुख्य अतिथि

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज की कोरबा इकाई द्वारा 2 अगस्त को टॉप एंड टाउन होटल में भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और विशिष्ट अतिथि हमारे रायपुर प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ की प्रांतlध्यक्ष भारती किरण शर्मा जी रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं मुख्य अतिथि के स्वागत के साथ हुआ।

रायपुर से पहुंचे प्रदेश पदाधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में रायपुर मुख्यालय से प्रदेश की वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से शामिल हुईं। इनमें रायपुर प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ की प्रांतlध्यक्ष भारती किरण शर्मा जी,  प्रदेश सांस्कृतिक सचिव शजींता शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता शर्मा, प्रदेश महासचिव प्रीति शुक्ला, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनीता मिश्रा तथा सलाहकार प्रमुख विभा तिवारी उपस्थित रहीं।
प्रदेश पदाधिकारियों ने कोरबा इकाई के कार्यों की सराहना करते हुए संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली और सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने आयोजन की भव्यता, अनुशासन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

कोरबा इकाई की टीम ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रांतीय महासचिव रश्मि शर्मा, अध्यक्ष रश्मि दुबे, उपाध्यक्ष निर्मला शर्मा, सचिव उषा पांडे, सहसचिव ममता तिवारी, सलाहकार प्रमुख उषा शर्मा, सलाहकार अनुभा दुबे, चेतना मिश्रा आदि सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य प्रेमा शुक्ला, समन्वयक विभा पाठक, सुधा झा, संरक्षिका कुसुम द्विवेदी, मीडिया प्रभारी गिरिजा रानी, कोषाध्यक्ष सरवानी चटर्जी, पूनम सतपथी, सांस्कृतिक प्रमुख डॉ नीता शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महापौर ने समाज की एकजुटता और संस्कारों की सराहना की

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक योगदान की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के अनेक सदस्य शिक्षा, प्रशासन, चिकित्सा, न्याय, व्यवसाय और विभिन्न प्रतिष्ठित क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देकर समाज और राष्ट्र का गौरव बढ़ा रहे हैं। ऐसे शिक्षित एवं प्रतिष्ठित नागरिकों के बीच उपस्थित होकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता और गर्व का अनुभव हो रहा है।

महापौर ने भजन गाकर बांधा समां

अपने संबोधन के दौरान महापौर संजू देवी राजपूत ने एक मधुर भजन भी गुनगुनाया। उनके भावपूर्ण भजन ने पूरे सभागार को भक्तिमय वातावरण से भर दिया। उपस्थित महिलाओं और अतिथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया और उनकी प्रस्तुति की जमकर सराहना की। महापौर की सहजता और आत्मीयता ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया तथा सावन महोत्सव का उत्साह और भी बढ़ गया।

नृत्य, गायन और कविता से सजा सांस्कृतिक मंच

सावन महोत्सव में महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में नृत्य, गायन, कविता वाचन और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, उल्लास और पारिवारिक वातावरण देखने को मिला।

नौ प्रतिभागियों को बनाया गया ‘सावन क्वीन’

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता रही। शालीनता, व्यक्तित्व, पारंपरिक परिधान और आत्मविश्वास के आधार पर चयनित नौ प्रतिभागियों को सावन क्वीन घोषित कर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया। नौ दुर्गा स्वरूप को ध्यान मे रखते हुए नौ नारी शक्तियों को चुना गया ओर ताज पहनकर सम्मानित किया गया l

बालको और कुसमुंडा सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सदस्य

इस अवसर पर कोरबा इकाई से जुड़े बालको, कुसमुंडा तथा अन्य क्षेत्रों के सदस्य भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने सावन उत्सव का आनंद लिया और सामूहिक भोज का भी स्वाद चखा।

प्रदेश नेतृत्व ने की कोरबा इकाई की सराहना

कार्यक्रम के समापन पर रायपुर से आए प्रदेश पदाधिकारियों ने कोरबा इकाई के उत्कृष्ट आयोजन, संगठन की सक्रियता और सदस्यों की एकजुटता की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज को मजबूत बनाने का संदेश दिया। आयोजन सौहार्द, संस्कृति और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here