Home खेल 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले ICC का बड़ा ऐलान, बदला क्वालिफिकेशन...

2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले ICC का बड़ा ऐलान, बदला क्वालिफिकेशन फॉर्मेट; क्वालिफायर की तारीखें भी घोषित

7
0

2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने क्वालिफिकेशन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नए फॉर्मेट के तहत अब कई टीमों के लिए सीधे विश्व कप में जगह बनाना आसान नहीं होगा। ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है।

10 टीमों के बीच खेला जाने वाला क्वालिफायर टूर्नामेंट 22 फरवरी से 23 मार्च 2027 तक आयोजित होगा। हालांकि, इसकी मेजबानी कौन-सा देश करेगा, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

विजेता को मिलेगी सीधी एंट्री

2027 वनडे वर्ल्ड कप में इस बार 14 टीमें हिस्सा लेंगी। नए फॉर्मेट के मुताबिक क्वालिफायर जीतने वाली टीम को सीधे मुख्य ग्रुप स्टेज में जगह मिलेगी।

वहीं, क्वालिफायर में दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें बाहर नहीं होंगी। इन तीनों के बीच ‘सुपर सीरीज’ खेली जाएगी। इस चरण की विजेता टीम विश्व कप के अगले दौर में पहुंचकर टॉप-12 टीमों का हिस्सा बनेगी।

तीन देशों में होगा विश्व कप

2027 वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन 4 अक्टूबर से 11 नवंबर 2027 के बीच दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा। टूर्नामेंट के मुकाबले 12 स्टेडियमों में खेले जाएंगे। इनमें 8 वेन्यू दक्षिण अफ्रीका, 3 जिम्बाब्वे और 1 नामीबिया में होंगे।

कौन खेलेगा क्वालिफायर?

क्वालिफायर में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें 30 सितंबर 2026 तक की ODI रैंकिंग के आधार पर मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को छोड़कर सबसे निचली रैंकिंग वाली दो फुल मेंबर टीमें शामिल होंगी।

इसके अलावा ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 की शीर्ष चार टीमें सीधे क्वालिफायर में पहुंचेंगी। बाकी चार स्थान वर्ल्ड कप क्वालिफायर प्लेऑफ से तय होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here