Home चर्चा में रॉयल बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल; अस्पताल में...

रॉयल बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल; अस्पताल में कराया गया भर्ती

3
0

पुकार बाफना/रायपुर। रायपुर से बोरगांव जा रही रॉयल बस सोमवार को एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here