Home अंतर्राष्ट्रीय कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही! 132 की मौत, 1,575...

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही! 132 की मौत, 1,575 घर क्षतिग्रस्त; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

11
0

दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार की आए सुबह शक्तिशाली भूकंप के तेज झटका एक बड़ी त्रासदी लेकर आया. 7.4 तीव्रता वाले भूकंप से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और 132 लोगों की मौत हो गई. राष्ट्रपति द्वारा देश में राष्ट्रीय आपातकाल (स्टेट ऑफ इमरजेंसी) घोषित कर दिया गया है. पश्चिमी कोलंबिया के प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है.

कोलंबिया में 7.4 की तीव्रता से आए भूकंप ने पल भर में सैकड़ों आशियाने को तबाह करते हुए अब तक 132 जिंदगियों को निगल लिया. तेज झटकों के कारण लोगों को अपने घरों और इमारतों से बाहर निकलना पड़ा. भूकंप से 1,575 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और दर्जनों घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं. जबकि 87 लोग घायल बताए जा रहे हैं. कई लोगों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका है.

कोलंबियाई जियोलॉजिकल सर्विस ने शुरुआती तीव्रता 6.7 बताई है. भूकंप का केंद्र राजधानी बोगोटा से लगभग 400 किलोमीटर पश्चिम में सैन होजे डेल पालमार के पास था. भूकंप के झटके पड़ोसी देशों वेनेजुएला और इक्वाडोर में भी महसूस किए गए. कोलंबियाई जियोलॉजिकल सर्विस के अनुसार, अब तक यहां 100 से ज्यादा विनाशकारी भूकंप आ चुके हैं.

सेना और आपातकालीन एजेंसियों को प्रभावित इलाकों में भेजा गया है. मलबे में फंसे लोगों को बचाने, घायलों को इलाज उपलब्ध कराने और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने को प्राथमिकता दिया गया है.

चोको की गवर्नर नुबिया कैरोलिना कॉर्डोबा-क्यूरी ने बताया कि प्रांत की राजधानी क्विबडो में लोग घायल हुए हैं और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है. कोलंबिया की ‘नेशनल यूनिट फॉर डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट’ ने भूकंप की तीव्रता 7.4 बताई और कहा कि यह 79 किलोमीटर की गहराई पर आया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here