सोमन साहू/आरंग –
संकुल प्राचार्य गोईदा चोवाराम साहू की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर संकुल केन्द्र गोईन्दा के समस्त विद्यालयों के शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने बाजे गाजे के साथ विदाई सह सम्मान समारोह में शामिल होकर विदाई दिया।
विदाई समारोह कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती पूजन से किया गया एवं छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम दिया गया, प्राचार्य महोदय द्वारा कटहल पौधा का रोपण कर स्वस्थ स्वच्छ विद्यालय का संदेश देकर विद्यालय में बिताए गए दिनों को जीवन की अनमोल पूंजी बताया साथ ही संकुल के समस्त शिक्षकों द्वारा एवं ग्रामीणों द्वारा प्राचार्य एवं परिवार जनों को विदाई उपहार के पश्चात् अतिथियों एवं बच्चों को स्वल्पाहार दिया गया।

इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गोईन्दा के सरपंच मेडम हेमा साहू, उप-सरपंच, एस एम डी सी अध्यक्ष मंशाराम निषाद,सांसद प्रतिनिधि रवि साहू , शिक्षाविद् चोवाराम साहू, ग्राम प्रमुख- जगेश्वर साहू, ग्रामवासी-जनेश्वर साहू, संतोष साहू, ओमप्रकाश साहू,तोषण ठाकुर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसोइया एवं शिक्षक शिक्षिका गार्गी अग्रवाल,हेमकांति पुरानिक,अंजुरानी टंडन, ममता डड़सेना, मंजुलता साहू,गीता साहू, वंदना साहू, यशोदा ध्रुव ,दौलत राम साहू भागवत ठाकुर,पुरन लाल महेश्वर,छोटुराम साहू, महेन्द्र कन्नौजे, ईश्वर दास मानिकपुरी एवं संकुल के समस्त शिक्षक शिक्षिका एवं ग्रामवसी शामिल रहे।इस अवसर पर संकुल समन्वयक सुनील कुमार पटेल ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।







