बृजेश चतुर्वेदी :-उदयपुर (केदमा )
सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के अंतर्गत आनेवाले ग्राम पंचायत सितकालो में भालू के हमले से एक व्यक्ति की जान चली गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सितकालो का चैतू राम रोजाना की तरह आज भी बकरियों को चराने जंगल गया हुआ था, उसी समय एक बहरा भालू अचानक सामने आकर उसके ऊपर हमला कर दिया चैतू राम ने भी बचाव की कोशिश की लेकिन असफल रहा भालू ने चैतू राम का जबड़ा और माथे का हिस्सा पूरी तरह नोच डाला और हाँथ पैर में भी काफ़ी गहरे चोट लगे थे और काफ़ी मात्रा में खून बह गया था फिर भी भालू के जाने के बाद चैतू राम लगभग 500 मीटर खुद चलकर आया और आवाज दिया जिससे बैल चराने वाले लोग आवाज सुनकर पहुंचे उसके बाद घायल चैतू राम बेहोश हो गया ग्रामीणों ने वाहन व्यवस्था कर के उदयपुर ले गए जहाँ से तत्काल उन्हें अंबिकापुर रेफर किया गया, अंबिकापुर में जख्मो की सिलाई करने के बाद रायपुर रेफर किया गया रायपुर जाते समय रास्ते में है चैतू राम 55वर्ष ने दम तोड़ दिया,







