दीपक कश्यप/सेमरा। भाजपा मंडल सेमरा की संगठनात्मक बैठक जिले की प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतु चौरसिया की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष डॉ. नीरज जैन ने बूथों को और अधिक सशक्त बनाने तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने पर जोर दिया। वहीं जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतु चौरसिया ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला महामंत्री किशन ठाकुर एवं किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक बृजलाल सिंह राठौर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा पार्टी के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का आह्वान किया।

कलेक्ट्रेट से निकली तिरंगा यात्रा
बैठक के पश्चात भाजपा मंडल सेमरा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के गगनभेदी नारों के साथ कलेक्ट्रेट से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा सेमरा तिराहा पहुंचकर संपन्न हुई।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष लूसन राठौर, मंडल सह प्रभारी गंगोत्री राठौर, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा, जनपद पंचायत गौरेला अध्यक्ष शिवनाथ बघेल, सुश्री विभा नहरेल, मंडल उपाध्यक्ष कलेश्वर मार्को एवं ओमप्रकाश चौधरी, महामंत्री बरत पैकरा, धीरज राठौर, कोषाध्यक्ष संजय पाल, मंत्री कुमार पैकरा, जितेश राठौर, अमन दुबे, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रजनीश तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा हुकुमचंद यादव, पुलस्त राठौर, जितेंद्र धुर्वे, भाजयुमो मंडल महामंत्री प्रकाश काछी, राहुल राठौर, दुर्गेश यादव, लिमेश्वर कुशवाहा, सुरेंद्र राठौर, मायाराम राठौर, अमीर सिंह खुसरो, रामप्रसाद राठौर, लालजी कोल, उत्तम अगरिया, अमोल पुरी, लवकुश बसंत, शंकर सिंह भानु, निजाम अली सहित मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केंद्र संयोजक एवं सह-संयोजक मौजूद रहे।







