Home चर्चा में भाजपा गंगरेल मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक चिखली में संपन्न

भाजपा गंगरेल मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक चिखली में संपन्न

10
0

खिलेश साहू/धमतरी-

भारतीय जनता पार्टी गंगरेल मंडल की आवश्यक मासिक संगठनात्मक बैठक ग्राम चिखली (डुबान) में मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश बैस जी की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में संगठन द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। प्रत्येक बूथ में छह सदस्यों का डाटा कलेक्शन कार्य पूर्ण करने, प्रत्येक माह के द्वितीय सप्ताह में मंडल की बैठक, तृतीय सप्ताह में शक्ति केंद्र की बैठक तथा अंतिम रविवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण एवं बूथ बैठक आयोजित करने के विषय में चर्चा हुई। साथ ही आगामी स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जिले के सभी मंडलों में निर्धारित तिरंगा यात्राओं को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश बैस जी ने संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहा कि भाजपा की शक्ति उसके समर्पित एवं अनुशासित कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता के साथ बूथ स्तर तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू जी ने भी संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की अपेक्षा व्यक्त की।

मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने कहा कि भाजपा संगठन की शक्ति उसके समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं में निहित है। मंडल की मासिक बैठक संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की योजना एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, अनुशासन एवं एकजुटता के साथ संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की।

मंडल प्रभारी हेमंत चंद्राकर जी ने भी संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। मंडल सह-प्रभारी श्री अविनाश दुबे जी ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बैठक का संचालन मंडल महामंत्री चंद्रहास जैन जी ने किया तथा आभार मंडल मंत्री रमेश निषाद जी ने व्यक्त किया। बैठक एवं भोजन व्यवस्था को सफल बनाने में ग्राम चिखली के सरपंच एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री बालकृष्ण निषाद जी का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर पूर्व मंडल सह-प्रभारी अविनाश दुबे, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहन पुजारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा ध्रुव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता यादव, मंडल महामंत्री हेमंत साहू एवं चंद्रहास जैन, चिखली बूथ अध्यक्ष भवन प्रकाश निषाद, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नरेश यादव, पूर्व मंडल महामंत्री कामता प्रसाद निषाद, जोहर साहू, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश यादव, बुद्धेश्वर कंवर एवं श्रीमती मीना यादव, मंडल मंत्री रमेश निषाद, मंडल कोषाध्यक्ष तामेश साहू, आईटी सेल से अजय गाड़ियां, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती टिकेश्वरी साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष पवित्र दीवान, नियाज खान, समिति अध्यक्ष अहमद अली खान, गोरखनाथ सिन्हा, मोर्चा जिला मंत्री श्रीमती पवित्र दीवान, सरपंच श्रीमती सविता निषाद, जितेंद्र सिन्हा धनेश्वरी साहू नवरत्तन गावडे उमेश देवांगन रामस्वरूप सुरेश राहु राम चरण सिंह दीपक साहू सुषमा यादव तिलक देवांगन सुशील कुमार निषाद अश्वनी कुमार निषाद शिवलाल साहू भोजराज ध्रुव अश्वनी कुमार निषाद महेंद्र कुमार सहित मंडल के विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, बूथ पदाधिकारी एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के पश्चात ग्राम चिखली की गलियों में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता देशभक्ति के नारों के साथ गांव की गलियों से गुजरे। “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के जयघोष से पूरा चिखली ग्राम राष्ट्रभक्ति के वातावरण से गूंज उठा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने तिरंगे के सम्मान, राष्ट्र की एकता-अखंडता एवं देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here