गौरेला-पेंड्रा-मरवाही:
सनातन हिन्दू समाज नर्मदांचल की महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में आयोजन की तैयारियों, शोभायात्रा एवं माल्यार्पण सभा सहित विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की जयंती 13 अगस्त 2026, गुरुवार को ‘हिन्दूआना सूर्य’ के रूप में मनाई जाएगी। आयोजन समिति द्वारा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप देने का संकल्प लिया गया है।
मरही माता मंदिर से निकलेगी भव्य शोभायात्रा-
सनातन हिन्दू समाज एवं नर्मदांचल राठौर क्षत्रिय समाज जीपीएम के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1 बजे मरही माता मंदिर, रेस्ट हाउस गौरेला से होगा। यहां से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नया बस स्टैंड स्थित दुर्गादास राठौर चौक, पेण्ड्रा पहुंचेगी। यहां राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात सभा का आयोजन किया जाएगा।

जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक पदाधिकारी होंगे शामिल-
कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मरवाही विधायक एवं उपाध्यक्ष, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण प्रणव कुमार मरपच्ची करेंगे।
मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ के प्रांत कार्यवाह चन्द्रशेखर देवांगन उपस्थित रहेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में विधायक धर्मजीत सिंह, मध्य प्रदेश शासन अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल, जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह, विश्व हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. ललित मखीजा तथा राठौर क्षत्रिय समाज अनूपपुर के जिला अध्यक्ष विजय सिंह राठौर सहित अन्य गणमान्यजन शामिल होंगे।

शौर्य और त्याग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प-
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर का जीवन शौर्य, साहस, स्वाभिमान और त्याग की प्रेरणादायी गाथा है। उनकी जयंती के माध्यम से नई पीढ़ी तक उनके जीवन एवं संघर्ष की जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। आयोजन समिति ने सनातन समाज एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है।
बैठक में कल्लू राजपूत, बृजलाल सिंह राठौड़, पूरन छाबरिया, गुड्डू महाराज, द्वारिका सोनी, संदीप जायसवाल, लखनलाल साहू, हर्ष छाबरिया, पवन पैकरा, सूचेंद्र तिवारी, भूपेंद्र राठौर, कुबेर तिवारी, पवन दुबे, शिव शर्मा, तापश शर्मा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।







