Home चर्चा में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की अंतिम रिहर्सल सम्पन्न कलेक्टर-एसपी ने परेड,...

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की अंतिम रिहर्सल सम्पन्न कलेक्टर-एसपी ने परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

7
0

जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल

जांजगीर-चांपा, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय जांजगीर के शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर आज अंतिम रिहर्सल सम्पन्न हुई। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने रिहर्सल का अवलोकन कर समारोह की तैयारियों, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पूरे कार्यक्रम का फुल ड्रेस रिहर्सल निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप किया गया।

अंतिम रिहर्सल के दौरान अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। उन्होंने ध्वजारोहण किया तथा परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इसके पश्चात परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया गया। समारोह में होने वाली सभी गतिविधियों का मिनट-टू-मिनट अभ्यास किया गया। फुल ड्रेस रिहर्सल में संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस बल एवं स्कूली विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

 कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने समारोह स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, ध्वजारोहण स्थल, बैरीकेटिंग, सुरक्षा, पार्किंग तथा प्रवेश एवं निकासी द्वार सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं समारोह में शामिल अन्य गतिविधियों की तैयारियों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने उपस्थित सभी को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा प्रतिज्ञा दिलाई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डॉ. यूलैंडन यार्क, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदयन बेहार, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिंह ठाकुर, एसडीएम जांजगीर श्री सुब्रत प्रधान सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here