Home चर्चा में जन्मदिन पर मां महामाया के दरबार पहुंचे आशीष मोनू अवस्थी, जरूरतमंदों की...

जन्मदिन पर मां महामाया के दरबार पहुंचे आशीष मोनू अवस्थी, जरूरतमंदों की सेवा कर दिया जनसेवा का संदेश

16
0

विमल सोनी/रतनपुर। युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मोनू अवस्थी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रतनपुर पहुंचकर मां महामाया मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने माता रानी के दरबार में मत्था टेककर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

इस दौरान रतनपुर के महामाया चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवा साथियों ने आशीष मोनू अवस्थी का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा आतिशबाजी और केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

जरूरतमंदों को बांटे छाते और फल

जन्मदिन के अवसर को सेवा कार्य से जोड़ते हुए आशीष मोनू अवस्थी ने मां महामाया मंदिर परिसर में मौजूद भिक्षुक एवं जरूरतमंद लोगों को छाता और फल वितरित किए। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचकर मरीजों एवं जरूरतमंदों के बीच फल वितरण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसर को समाज और जरूरतमंद लोगों के बीच सेवा कार्य करके मनाना आत्मिक संतुष्टि देता है। जनसेवा और जरूरतमंदों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में विशेष रूप से शीतल जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण बिलासपुर; पुष्पकांत कश्यप, नेता प्रतिपक्ष एवं वार्ड क्रमांक 8 पार्षद नगरपालिका रतनपुर; सुनील अग्रवाल, पार्षद वार्ड क्रमांक 4 नगरपालिका रतनपुर; रियाज खोखर; जितेंद्र दुबे; अभिषेक मिश्रा; विजेंद्र दुबे; लम्बोदर कश्यप; कृष्णा कश्यप; अमृत पटेल; लाकेश यादव; ललित कश्यप; सुधीर दुबे; राकी अनुरागी, मंडल अध्यक्ष रतनपुर; अनुराग कश्यप; आकाश यादव; चिंटू कोसले; महावीर धीवर; अभिषेक जगत; जतिन मिश्रा; राजेंद्र धीवर और वंश ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं युवा साथी उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने आशीष मोनू अवस्थी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक आस्था के साथ किए गए सेवा कार्य की स्थानीय स्तर पर सराहना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here