Home चर्चा में ब्रूस ली जयंती पर सुमित कराटे एकेडमी में प्रतिभाओं का सम्मान, पांच...

ब्रूस ली जयंती पर सुमित कराटे एकेडमी में प्रतिभाओं का सम्मान, पांच खिलाड़ियों ने बढ़ाया बाराद्वार का मान राष्ट्रीय स्तर पर चयन से लेकर पदक जीतने तक, कराटे खिलाड़ियों की उपलब्धियों को अतिथियों ने सराहा

3
0
सक्ती संवाददाता – दीपक ठाकुर
बाराद्वार। विश्व प्रसिद्ध मार्शल आर्ट खिलाड़ी ब्रूस ली के जन्मदिन 27 नवंबर के अवसर पर सुमित कराटे एकेडमी बाराद्वार में नगर के प्रतिभावान कराटे खिलाड़ियों का सम्मान समारोह कोच सुमित द्वारा आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सक्ती के सभापति आयुष शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भोजराम खूंटे, लीलाधर साहू, कमलेश बरेठ एवं ऋषि वैष्णव कोच सुमित खूंटे शामिल हुए।
समारोह में खिलाड़ियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों में मांशु रत्नाकर ने 26वीं राज्य स्तरीय शालेय कराटे प्रतियोगिता दुर्ग में मांसु रत्नाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। गौरी खूंटे को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में दिनेश सूर्यवंशी ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर तेलंगाना प्रतियोगिता के लिए चयनित होने की उपलब्धि हासिल की। शिवा खूंटे ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मुस्कान हेंसे लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुईं तथा 69वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और मेहनत का महत्व सिखाते हैं। खिलाड़ियों की उपलब्धियां अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायी हैं। उन्होंने बच्चों को निरंतर अभ्यास करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
समारोह के माध्यम से खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धियों को सम्मान देते हुए नगर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here