बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पूर्व योग आयोग सदस्य छत्तीसगढ़ एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम बिलासपुर रविंद्र सिंह ठाकुर ने प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
रविंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का पर्व है। यह दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने की प्रेरणा देता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
उन्होंने कहा कि आजादी के महान नायकों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए हमें देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है।
रविंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर के विकास के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी से देश के प्रति समर्पण और सेवा का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा— “जनसेवा ही मेरा धर्म है, आपका विश्वास मेरी शक्ति है।”

उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
रविंद्र सिंह ठाकुर
पूर्व योग आयोग सदस्य, छत्तीसगढ़
पूर्व नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम बिलासपुर
पार्षद, नगर निगम बिलासपुर







