Home चर्चा में तबरेज आलम ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

तबरेज आलम ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

11
0

लखनपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर तबरेज आलम, लखनपुर ने समस्त क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, सम्मान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए हमें उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

तबरेज आलम ने कहा कि हम सभी मिलकर एक सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं तथा आपसी भाईचारे, एकता और सद्भाव को मजबूत करें।

उन्होंने सभी नागरिकों को जय हिंद एवं वंदे मातरम् के साथ स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here