Home चर्चा में कलेक्टर निवास में कलेक्टर श्री विश्वदीप ने किया ध्वजारोहण

कलेक्टर निवास में कलेक्टर श्री विश्वदीप ने किया ध्वजारोहण

7
0
बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
बीजापुर, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री विश्वदीप ने 15 अगस्त को कलेक्टर निवास में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल, संयुक्त कलेक्टर श्री उत्तम पंचारी सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर निवास में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here