आरंग संवाददाता – सोमन साहू
ग्राम पंचायत गुखेरा में राष्ट्रीय पर्व का अवसर किसी पावन उत्सव से कम नहीं रहा, जहाँ सुबह की पहली किरण के साथ ही पूरा गाँव देशभक्ति के रंग में रंग गया। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में सरपंच रेवती पुरुषोत्तम सोनवानी के कर-कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिससे पहले समूचा प्रांगण वंदे मातरम के गायन और राष्ट्रगान की स्वर लहरियों से गुंजायमान हो उठा। ध्वजारोहण के बाद गांव में प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय नारे बुलंद किए । सभा में वक्ताओं ने देश की खातिर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन कर गांव के विकास का संकल्प लिया।

साथ ही विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति भरे गीत, कविताओं की प्रस्तुति दी ।इस अवसर पर उप सरपंच गंगा घासीराम कुर्रे,शाला विकास समिति अध्यक्ष रेखराज़ देवांगन, पंच गण डेविड ढीढी, दीनदयाल कुर्रे, बूगाला दशरु कुर्रे,रोहित बघेल, कुशाल देवांगन गुलस्पा पुरुषोत्तम रात्रे,केवरा भोला यादव एवं नीतू देवांगन ,नेहा कुर्रे,पार्वती देवांगन, विनोद ढीढी,रामावतार रात्रे आदि एवं एसएमसी सदस्य गण, पालक गण, ग्रामवासी एवं शालेय शिक्षा परिवार के के साहू, ,रामनारायण कन्नौजे(संचालन), विमला चौहान,नोहर लाल यादव, फातिमा जांगड़े आदि सभी की सहभागिता रही तथा ग्राम पंचायत के सौजन्य से मिष्ठान वितरण एवं विद्यार्थियों को कापी पेन देकर उत्साह वर्धन किया गया।








