भव्य कावड़ यात्रा में शामिल हुए भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय,महाराज राजीव लोचन सहित सैकड़ों श्रद्धालु
रायपुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर राजधानी के मोतीबाग चौक स्थित बाबा श्री वैधनाथ धाम तक 16 अगस्त, रविवार को भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। आयोजक एवं यात्रा के नेतृत्वकर्ता सीए अमित चिमनानी ने बताया कि यात्रा न्यू राजेन्द्र नगर स्थित उनके निवास से निकाली गई एवं बच्चे,महिलाएं, बुजुर्ग सभी ने कांवड़ यात्रा में भाग लेकर यात्रा को महत्वपूर्ण बनाया। यात्रा में भगवान शिव एवं नंदी की झांकियां एवं भव्य शिवलिंग भी आकर्षण का केंद्र रहा।यात्रा के स्वागत में जगह जगह पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी की गई।
सीए श्री चिमनानी ने बताया कि श्रद्धालुगण ने 7 नदियों माँ गंगा (हर की पौड़ी), माँ नर्मदा (ग्वारीघाट, जबलपुर), माँ अरपा (बिलासपुर घाट), माँ खारुन (महादेव घाट), राजिम त्रिवेणी संगम (राजिम), माँ महानदी, माँ पैरी और माँ सोंढूर का पवित्र जल लेकर यात्रा की एवं उसके बाद इस पवित्र जल से शिव अभिषेक किया। यात्रा की शुरुआत कावड़ पूजन से की गई ,तत्पश्चात महाकाल की आरती के साथ यात्रा की शुरूआत हुई। यात्रा समाप्ति के बाद विधिवत जल अभिषेक कर छत्तीसगढ़ की खुशहाली की प्रार्थना की गईं।

यात्रा में प्रमुख रूप से भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय,पूज्य संत श्री राजीव लोचन महाराज विधायक पुरन्दर मिश्रा ,भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव,केदार गुप्ता, अमरजीत छाबड़ा ,नेहरू निषाद,छगन मूंदड़ा ,किरण बघेल उज्ज्वल दीपक, राजीव चक्रवर्ती ,सुनील चौधरी ,विश्वदिनी पाण्डेय ,निशिकांत पांडे ,अनामिका सिंह , सहित छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी ,चैंबर के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन,कैट के प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, समाजसेवी मुखी मन्नूमल पृथवानी, भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री लधाराम नैनवानी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री रमेश मिर्घानी, श्री बलराम आहूजा, श्री सुशील केसवानी, श्री झामनदास बजाज, श्री श्याम चावला, श्री महेश प्रितवानी, श्री मुरलीधर शादीजा, श्री अजय जयसिंघानी, श्री विकास रूपरेला,श्री राजकुमार गुनवानी श्री अमर चंदनानी, श्री इंदर तलरेजा, श्री मोहन होतवानी, श्री प्रेमप्रकाश मध्यानी, श्री रवि वाधवानी, श्री श्री बंटी जुमनानी, श्री विजय लहरवानी, श्री विक्की वाधवानी, श्री संजय लालवानी, श्री किशोर गुरनानी, श्री पंकज चीजवानी, श्री समीर वेनश्यानी, श्री नरेन्द्र दासवानी, श्री मनीष पंजवानी, श्री अनिल लाहोरी ,श्री रतन वर्ल्यानी, श्री रोशन आहूजा, श्री साजन श्रीवास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।







