Home चर्चा में आरंग में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वाधीनता दिवस, राष्ट्रीय एकता मशाल के...

आरंग में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वाधीनता दिवस, राष्ट्रीय एकता मशाल के साथ विद्यार्थियों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां

12
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग/
नगर स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह पूरी गरिमा और भव्यता के साथ मनाया गया। अनुभाग आरंग के मार्गदर्शन में आयोजित इस राष्ट्रीय पर्व की शुरुआत वंदेमातरम गायन, राष्ट्रगान और ध्वजारोहण के साथ हुई। इस अवसर पर राजकीय गीत के गान के साथ राष्ट्रीय एकता की मशाल प्रज्ज्वलित की गई, जिसमें नगर के नेशनल और स्टेट प्लेयर्स ने विशेष सहभागिता निभाई। समारोह का मुख्य आकर्षण नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मार्चपास्ट और परेड सलामी रहा, जिसने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम शासकीय पीएमश्री अरुंधति देवी उत्कृष्ट विद्यालय आरंग, सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल आरंग,शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग,सृजन सोनकर हायर सेकेंडरी स्कूल आरंग,राधाकृष्ण विद्या मंदिर आरंग ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। आकाश में रंगीन गुब्बारे छोड़कर ‘स्वतंत्रता दिवस अमर रहे’ का संदेश प्रसारित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, सोनू पुस्तक भंडार के सौजन्य से नगर की पांचवीं, आठवीं और दसवीं बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले होनहार विद्यार्थियों को चेक के माध्यम से नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका खुलकर उत्साहवर्धन किया।

समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा, आरंग नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, जनपद अध्यक्ष टाकेश्वरी मुरली साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष हिरामन कोसले, जनपद उपाध्यक्ष रविन्द्र रिंकू चंद्राकर सहित नगर पालिका के सभापतिगण, पार्षदगण, एल्डरमैन, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अभिलाषा पैंकरा, तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे, जनपद सीईओ राजेंद्र प्रसाद पांडेय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राम संजीवन सोनवानी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन और महिला एवं बाल विकास अधिकारी सोमनाथ राजपूत, विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक अरविंद वैष्णव ने किया, तथा व्यायाम शिक्षक प्रति साहू, जगदीश कुर्रे, लोकेश्वर साहू, मनोज शर्मा, विकास पाठक और महेंद्र पटेल आदि सभी ने सहयोग प्रदान किया। अंत में आभार प्रदर्शन सीएमओ राम संजीवन सोनवानी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here