कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के जिलाध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता-अखंडता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हुए देश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!







