Home चर्चा में स्वतंत्रता दिवस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार ने दी जिलेवासियों को...

स्वतंत्रता दिवस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं

8
0

जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार, यातायात विभाग, जांजगीर-चांपा ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने जिलेवासियों से यातायात नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षित यातायात और अनुशासन के माध्यम से भी हम राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here