Home मुख्य ख़बरें EPFO का बड़ा बदलाव: अब PF खाते से निकाल सकेंगे 90% तक...

EPFO का बड़ा बदलाव: अब PF खाते से निकाल सकेंगे 90% तक पैसा, नौकरी छूटने पर 2 महीने में मिलेगी राहत, रिटायरमेंट के बाद किस्तों में भी मिलेगी रकम

1
0

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों को राहत देते हुए आंशिक निकासी के नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत 55 साल से कम उम्र के सदस्य अपने पात्र PF बैलेंस का 90 फीसदी तक पैसा निकाल सकेंगे। पहले यह सीमा 75 फीसदी थी। इसके साथ ही बेरोजगारी की स्थिति में PF से पैसा निकालने के लिए जरूरी इंतजार भी कम कर दिया गया है। इसके अलावा, रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान (SWP) शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस सुविधा के तहत कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद अपने PF खाते में जमा पूरी रकम एक साथ निकालने के बजाय उसे किस्तों में निकाल सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here