Home चर्चा में स्वतंत्रता दिवस पर लोक निर्माण विभाग सक्ती के अनुविभागीय अधिकारी ने दी...

स्वतंत्रता दिवस पर लोक निर्माण विभाग सक्ती के अनुविभागीय अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

13
0

सक्ती। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लोक निर्माण विभाग सक्ती के अनुविभागीय अधिकारी ने जिले एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। देश की स्वतंत्रता को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मजबूत सड़कें और बेहतर अधोसंरचना किसी भी क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने तथा आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

अनुविभागीय अधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों से देश की एकता, अखंडता और विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

समस्त क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जय हिंद! 🇮🇳

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here