जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सहायक आयुक्त आबकारी योगेश्वर कुमार द्विवेदी एवं आबकारी विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिनके अथक प्रयासों से हमें आजादी प्राप्त हुई। यह दिन हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि एक मजबूत और विकसित राष्ट्र के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। शासन की योजनाओं एवं कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए जनहित और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहना हम सभी का दायित्व है।
इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

जय हिंद! 🇮🇳







