सक्ती। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी, जिला शिक्षा अधिकारी, सक्ती एवं समस्त ऑफिस स्टाफ ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने की प्रेरणा देता है। यह राष्ट्रीय पर्व देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सशक्त और विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं समस्त ऑफिस स्टाफ, सक्ती ने जिलेवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समस्त जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।







