Home चर्चा में स्वतंत्रता दिवस पर अनुविभागीय अधिकारी ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर अनुविभागीय अधिकारी ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

9
0

जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी, जल संसाधन नहर संभाग क्रमांक-2, नवागढ़ एवं समस्त ऑफिस स्टाफ जांजगीर ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। यह दिन हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने जिलेवासियों से देश की प्रगति में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने तथा जल संरक्षण एवं जल संसाधनों के समुचित उपयोग के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर विकसित, समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

समस्त जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

जय हिंद! 🇮🇳

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here