जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी, जल संसाधन नहर विभाग, सिवनी ने समस्त जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का पावन अवसर है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि जल देश के विकास और समृद्धि का महत्वपूर्ण आधार है। जल संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन और समुचित उपयोग के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। जल संसाधन विभाग जनहित में जल के बेहतर प्रबंधन और उपलब्ध संसाधनों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समस्त जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।







