Home चर्चा में स्वतंत्रता दिवस पर जिला परिवहन अधिकारी ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर जिला परिवहन अधिकारी ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

7
0

जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी एवं समस्त ऑफिस स्टाफ, जांजगीर ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का पावन अवसर है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि सुरक्षित एवं सुगम परिवहन व्यवस्था विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला है। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यातायात नियमों के प्रति जागरूकता और जिम्मेदार वाहन संचालन से हम सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी एवं समस्त ऑफिस स्टाफ, जांजगीर ने जिलेवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समस्त जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

जय हिंद! 🇮🇳

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here