बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत पुनदाग के सरपंच, सचिव, उप सरपंच, पंच एवं रोजगार सहायक सहित समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण कर उन्हें नमन करने का गौरवपूर्ण अवसर है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।
ग्राम पंचायत की ओर से कहा गया कि एकजुट ग्राम, सशक्त ग्राम और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए ग्रामवासियों की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। गांव के विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत पुनदगा की ओर से सभी ग्रामवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!







