आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग-छत्तीसगढ कर्म.अधि.फेडरेशन के प्रांतीय एवं जिला ईकाई के निर्देशानुसार राजस्व पटवारियों के ऑदोलन का सम्मानजनक समाधान कर दंडात्मक कार्यवाहियां निरस्त करने एवं प्रदेश के शासकीय सेवकों को लंबित तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से एरियर्स सहित प्रदान करने की दो सूत्रीय मांग को लेकर फेडरेशन आरंग के संयोजक माणिक लाल मिश्रा की अगुवाई मे विकास खंड के कर्मचारी- अधिकारियों ने आक्रोश रैली निकाल कर नारे बाजी करते हुए माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ शासन के नाम ज्ञापन अनुविभागीय आरंग के प्रतिनिधी को सौंपकर अपनी जायज मांगो को पूरा कराए जाने का आग्रह किया

संयोजक माणिक लाल मिश्रा ने बताया विगत दिनों से छत्तीसगढ राजस्व पटवारियों के द्वारा विभिन्न समस्याओ के निराकरण के लिए ऑदोलन किया जा जिसपर शासन चर्चा कर सम्मानजनक समाधान करने के बजाय निलंबन, बर्खास्त, ब्रेक इन सर्विस जैसे दमनात्मक कार्यवाई कर रही है जो उचित नही है हम चाहते हैं शासन दमनात्मक कार्यवाई करने बजाय ऑदोलनरत साथियों से चर्चा कर समस्याओ का समाधान करे
फेडरेशन आरंग के प्रवक्ता ओंकार प्रसाद वर्मा ने कहा छत्तीसगढ प्रदेश के शासकीय सेवक केंद्र के कर्मचारियों तीन प्रतिशत महंगाई कम दिया जा रहा है एक ही प्रदेश महंगाई भत्ते के मामले मे शासन भेदभाव व दोहरी नीति अपना रही जबकि कर्मचारी-अधिकारी चाहे प्रदेश के हो चाहे देश (केंद्र) के बाजार मे महंगाई दोनो के लिए समान है जिसे लेकर प्रदेश के कर्मचारी-अधिकारियों में आक्रोश व्याप्त है

सहसंयोजक शैलेन्द्र शुक्ल ने चेतावनी देते हुए कहा अगर शासन समय रहते हमारी नैतिक व जायज मांगो पर विचार नही करेगी तो आने वाले दिनो मे हमे बड़े ऑदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी समस्त जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी
रैली मे प्रमुख रूप से अनिता सोनी,कीर्ति ध्रुव, बद्रीप्रसाद टंडन, राहुल जोशी,विनोद चंद्राकर, तपनमणी साहू,प्रशांत देवांगन, केशव कुमार डहरिया,पीताम्बर दास मानिकपुरी,रामकुमार सिन्हा,संदीप चंद्राकर, रामेश्वर ठाकुर, सुरेशचंद्र पाटकर, घनश्याम प्रसाद रात्रे,धनेश बघेल, महेंद्र वर्मा,राकेश साहू,राजपाल चंद्राकर सहित बड़ी संख्या मे कर्मचारी-अधिकारीगण शामिल रहे







