Home चर्चा में राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण व फल वितरण

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण व फल वितरण

11
0
संवाददाता युसूफ खान
कुसमी, बलरामपुर
कुसमी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा एवं सेवा भावना के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान बालक उच्चतर माध्यमिक शाला कुसमी परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ ही कुसमी अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के विचारों एवं देश के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
 
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत, जिला महामंत्री मुज्जसम नजर, मंडल अध्यक्ष खसरू बुनकर, पार्षद अमरनाथ सोनवानी, पार्षद वाहिद अली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता फरीद खान, ब्लॉक महामंत्री वेदांत भारती, ब्लॉक महामंत्री सोनू अली, विधानसभा युवा कांग्रेस प्रत्याशी नीतीश तिर्की, गौरव कुजूर, विक्रम गुप्ता, तुलसी सरपंच, राजेश सिक्का, महिला कांग्रेस अध्यक्ष फिलोमिना टोप्पो, आबिद अंसारी, पूर्व पार्षद छत्रपति सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण, युवाओं की भागीदारी और तकनीकी विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी जयंती पर किए गए वृक्षारोपण और मरीजों को फल वितरण जैसे सेवा कार्य उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here