Home चर्चा में कुसमी क्षेत्र में मेडिकल स्टोर, क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब का औचक निरीक्षण

कुसमी क्षेत्र में मेडिकल स्टोर, क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब का औचक निरीक्षण

16
0
संवाददाता युसूफ खान
कुसमी, बलरामपुर
कुसमी। बलरामपुर कलेक्टर के आदेश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में स्वास्थ्य, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को कुसमी क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोर, क्लीनिक एवं पैथोलॉजी लैब का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण दल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से खंड चिकित्सा अधिकारी सतीश पैकरा एवं उनकी टीम, राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार तथा पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। संयुक्त टीम ने क्षेत्र में संचालित विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों एवं व्यवस्थाओं की जांच की।
निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर कमियां पाए जाने पर संबंधित संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। टीम ने मेडिकल स्टोर, क्लीनिक एवं पैथोलॉजी लैब का संचालन निर्धारित नियमों के अनुरूप करने के निर्देश दिए।
साथ ही टीम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति बिना वैध अनुमति या नियमों के विपरीत मेडिकल स्टोर, क्लीनिक अथवा पैथोलॉजी लैब का संचालन करता हुआ या मरीजों का उपचार करता हुआ पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित हो रहे स्वास्थ्य संस्थानों और नियमों का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। अधिकारियों ने आगे भी इस तरह की जांच और कार्रवाई जारी रहने के संकेत दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here