Home चर्चा में बलरामपुर में प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी और...

बलरामपुर में प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी और जनहित को प्राथमिकता देने के निर्देश

13
0
संवाददाता युसूफ खान
कुसमी, बलरामपुर
बलरामपुर। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा सहित जिले के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिले के विकास की दिशा, शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
समीक्षा बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विभागवार योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे और योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की स्थिति पर भी चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने तथा आम लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए।
बैठक में सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज, जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, वन मंडलाधिकारी सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और जिले के समग्र विकास को गति देना है। इसके लिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ कार्य करें।
बैठक के अंत में जिले से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। समीक्षा बैठक को जिले में विकास कार्यों की गति बढ़ाने और जनहित से जुड़े मुद्दों के प्रभावी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here