Home चर्चा में रोहासी के होनहार आदित्य साहू का लखनऊ में होने वाले, डांस प्रतियोगिता...

रोहासी के होनहार आदित्य साहू का लखनऊ में होने वाले, डांस प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

16
0
जिला संवाददाता डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर/पलारी। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल भाटापारा में कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्र आदित्य साहू, पिता युवराज साहू एवं माता माधुरी साहू, ग्राम रोहासी निवासी, ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ में आयोजित होने वाली डांस प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर क्षेत्र एवं जिले का नाम रोशन किया है।
आदित्य साहू ने जिला स्तर पर आयोजित डांस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके बाद उनका चयन लखनऊ में होने वाली प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता आगामी 24 एवं 25 अगस्त को लखनऊ में आयोजित होगी।
बताया गया है कि इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों के साथ-साथ अन्य 12 देशों के बच्चे भी अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए शामिल होंगे। ऐसे बड़े मंच पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना आदित्य के लिए गौरव की बात है।
कम उम्र में ही अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर लखनऊ की प्रतियोगिता में चयनित होने वाले आदित्य की उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और ग्राम रोहासी में हर्ष का माहौल है।
आदित्य की इस उपलब्धि पर दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल भाटापारा के शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि आदित्य लखनऊ में भी शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here