Home चर्चा में 25 अगस्त को सभी जिला में निकालेंगे टेट मुक्ति रैली मुख्यमंत्री...

25 अगस्त को सभी जिला में निकालेंगे टेट मुक्ति रैली मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

9
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग — छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक ओमप्रकाश सोनकला,भानुप्रताप डहरिया ,प्रदीप साहू ब्लॉक संयोजक हरीश दीवान और प्रांतीय संयोजक जितेन्द्र मिश्रा ने सभी संवर्ग के शिक्षकों से कल आयोजित जिला स्तरीय आंदोलन रायपुर  में शामिल होने का आह्वान किया है, छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए आगामी 25 अगस्त को शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा एक बड़ा जिला स्तरीय आंदोलन किया जाएगा। इस दिन रायपुर जिला मुख्यालयों में शिक्षक एकजुट होकर मुख्यमंत्री के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपेंगे।
प्रमुख मांगें और मुद्दे शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा सौंपे जाने वाले इस ज्ञापन में शिक्षकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं और मांगों को प्रमुखता से शामिल किया गया है।
टेट से मुक्ति की मांग- शिक्षकों को ‘टेट’ (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता से मुक्ति दिलाने की मांग इस आंदोलन का मुख्य एजेंडा है, सेवा की सुरक्षा व पदोन्नति हेतु टेट परीक्षा से राहत दिया जावे।
पूर्व सेवा से पेंशन लाभ- शिक्षकों के लिए पूर्ण सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ पूर्व सेवा अवधि को जोड़ते हुए पेंशन व अन्य हित लाभ दिए जाने की मांग की गई है।
केंद्रीय वेतनमान- राज्य के शिक्षकों को राज्य शासन केंद्रीय वेतनमान के समान लाभ देते हुए वेतन विसंगति को दूर करने का मुद्दा उठाया गया है।
भर्ती नियमों में संशोधन- 13 फरवरी 2026 के भर्ती व पदोन्नति नियम में शिक्षकों के लाभ सुनिश्चित कर आवश्यक संशोधन करने की मांग रखी गई है।
बीएड ब्रिज कोर्स- शिक्षकों की सेवा व पदोन्नति हेतु ब्रिज कोर्स के जरिए बी.एड. (B.Ed.) कराए जाने संबंधी महत्वपूर्ण बिंदु को भी ज्ञापन में शामिल किया गया है।
शिक्षक संघर्ष मोर्चा इससे पहले भी शिक्षकों के हक में दो बड़ी महत्वपूर्ण मांगों को पूरा करा चुका है- 
शिक्षकों का संविलियन (Merger) कराना।
पुरानी पेंशन योजना (OPS) की मांग को पूर्ण कराना।
प्रांतीय संचालकों ने की एकजुट होने की अपील शिक्षक संघर्ष मोर्चा के संचालक गण विनीत-
ओमप्रकाश सोनकला,हरीश दीवान, प्रफुल्ल मांझी, मनोज मुछावड़,इंद्रजीत वर्मा, छत्रधर दीवान, रूद्र नारायण तिवारी,अभिषेक तिवारी, जितेन्द्र मिश्रा,श्रीमती मौसमी शर्मा, कनकलता गहलोत,अनिता सिंह सुधा अवस्थी ,सुनील चंद्राकर,कमलेश ध्रुव, इन्द्र कुमार वर्मा नीलकंठ वर्मा, प्रमोद गोस्वामी, प्रहलाद शर्मा,जितेंद्र शुक्ला,नोहर बाँधे ,आनंद सोनी  अभिमन्यु साहू ,विजय देवांगन,लखेश्वर ध्रुव, उगेश साहू ,युवराम साहू , मोहन चंद्राकर आदि शिक्षकों ने छत्तीसगढ़ के सभी संवर्गों (कैडर्स) के समस्त शिक्षकों से भावुक और पुरजोर अपील करते हुए कहा है कि यह लड़ाई सभी शिक्षकों के भविष्य और अधिकारों की है। इसलिए 25 अगस्त 2026 को होने वाले इस जिला स्तरीय रैली रायपुर के प्रदर्शन कार्यक्रम में सभी शिक्षक अपने हक और हितों की रक्षा के लिए भारी से भारी संख्या में अनिवार्य रूप से शामिल हों और इस आंदोलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं।
हरीश दीवान ब्लॉक संयोजक
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा आरंग
मो. 8871206760

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here